1 कौवे ने कौवी से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? कौवी बोली - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,शादी कर लूंगी तो पता नहीं क्या होगा?
2 दादा और पोती आपस में बात करते हुए! दादा - लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है,देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है, और मुंह पिचका सा हो गया है! पोती- दादाजी इसे लकवा नहीं हुआ वह सेल्फी ले रही है!
3 चीकू - वैलेंटाइन वीक में शराब पीते पीते रोने लगा! मीकू - क्या हुआ!रो क्यों रहे हो? चीकू - यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा!
4 गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया... ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है? गर्लफ्रेंड - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है ऑपरेटर - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं? गर्लफ्रेंड - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था.
5 भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,चार दिन से कुछ नहीं खाया। बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं? भिखारी - हां हैं मां जी! Saबुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना!
6 चिंटू - मिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है,सारा घर हिल रहा है। मिंटू - ओए, चुपचाप जाके सो जा,घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा।हम तो किरायेदार हैं।
7 डॉक्टर - तुमने आने में देर कर दी। पप्पू - क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? डॉक्टर - मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
8 सास - बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है।उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी? बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
9 मंटू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया। घंटू - क्या बात कर रहा है?फिर क्या हुआ? मंटू - फिर क्या?मेरी पिटाई हुई। घंटू -किसने मारा? मंटू - सूरज की मम्मी ने!
10 लड़का- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? लड़की (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है। लड़का- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है!
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें