1 दामाद पहली बार ससुराल गया!सास और दामाद की बातचीत शुरू हुई ! सास से दामाद बोला- आपके गांव में सबसे विवादित चीज क्या है? सास- एक ही चीज विवादित थी वो भी आप ले गए दामाद जी!
2 संता- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं? बंता- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे। संता कोई बड़ी चीज बता! बंता- एमआरएफ का टायर दे दे।
3 संता- श्यामू , बोले तो... ये Ford क्या है? बंता- भाई गाड़ी है...गाड़ी! संता- तो फिर, ये Oxford क्या है? संता- सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी!Oxford बोले तो बैलगाड़ी!
4 पप्पू- सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं! पिंकी के पिता- तो अब क्या चाहते हो? पप्पू- शादी! पिंकी के पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा तुम शायद पेंशन चाहते हो!
5 लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या? चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है। लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
6 गर्लफ्रेंड- काढ़ा पीने के बाद तुम्हारी इम्युनिटी कितनी बढ़ी? बॉयफ्रेंड- बहुत...पहले तो झगड़े में 10 मिनट में सांस फूल जाती थी ,अब 4-5 घंटे आराम से झगड़ लेता हूं।
7 पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है!…बताइए ना, मैं क्या लगाऊं? पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा!... अब पति देव की हुई जमकर कुटाई!
8 पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? चिंटू- बस पूछो मत पापा! पापा बता कमबख्त क्या गुल खिला रहा है! बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है! फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी!
9 मंटू की बीवी की तबीयत खराब हुई, वह उन्हें लेकर अस्पताल गया! डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे! मंटू वहीं जोर-जोर से रोने लगा, और कहने लगा - हे भगवान अब क्या होगा!मेरी बीवी तो अनपढ़ है!
10 रिंकी- तुझे पता है पूरी रात जागने का फायदा? पिंकी- नहीं तू बता? रिंकी- सुबह उठ कर ब्रश नहीं करना पड़ता! सेव योर टूथपेस्ट!
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें